इंदिरापुरम कॉलोनी की जमीन बेचने को लेकर एमडीडीए पर भड़के निवर्तमान पार्षद ओमेंद्र सिंह भाटी। बोले भाजपा की सरकार में जनता के साथ नहीं होने दिया जाएगा अन्याय।
देहरादून। एमडीडीए ने अगर इंदिरापुरम कॉलोनी की जमीन बेची तो आंदोलन किया जाएगा। भाजपा की सरकार में जनता के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
यह बातें रविवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में निवर्तमान पार्षद ओमेंद्र सिंह भाटी ने कही। उन्होंने कहा कि अगर एमडीडीए के अधिकारी जल्द ही अपना फैसला नहीं बदलते हैं तो आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इंदिरापुरम आवासीय कॉलोनी करीब 35 साल पुरानी है। यहां मौजूद जमीन पर लोग अपने वाहन खड़े करते हैं लेकिन, एमडीडीए की ओर से इंदिरापुरम की सड़क व जमीन बेचने का ठेका निकाला गया है। जो पूरी तरह से गलत है। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।
बताया कि स्थानीय विधायक सविता कपूर के नेतृत्व में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से भी मुलाकात की है। उन्होंने भी जमीन का ठेका नहीं होने देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कालोनी के लोगों ने एमडीडीए के खिलाफ नारेबाजी भी की।
––––
18 को एमडीडीए वीसी से मिलेंगे स्थानीय लोग
निवर्तमान पार्षद ओमेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि स्थानीय लोग बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से मिलेंगे। अगर स्थानीय लोगों को राहत नहीं मिलती है तो आंदोलन किया जाएगा।
–––
यह लोग रहे मौजूद
सुमन पांडे, दीपक भाटी, रीता तोमर, इंदु बाला, मधु, अश्विनी शर्मा, मनमोहन सिंह, मोहम्मद आदिल खान, सुधीर कुमार, सुशील कुमार, राकेश महावर, विजय कुमार, अमित त्यागी, शिवकुमार, राधा सिंघल, शालू, दीपक चंद्र, योगेश भाटिया आदि।
मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…
मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…
मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…
उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…