Exclusive

Pahalgam Attack: ईरान और UAE के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की बात, जताई हमले की कड़ी निंदा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। आज ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद बिन जायद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर घटना पर गहरी चिंता जताई और हमले की कड़ी निंदा की।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान आतंकवाद के खिलाफ एकजुट लड़ाई की जरूरत पर जोर दिया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि मानवता में विश्वास रखने वाले सभी देशों को आतंकवाद के हर स्वरूप का मजबूती से विरोध करना चाहिए। पीएम मोदी ने भी भारत के लोगों के गुस्से और दर्द को साझा किया और आतंकियों तथा उनके समर्थकों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इसी दौरान, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने भी प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भारतीय धरती पर हुए इस बर्बर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत के साथ पूर्ण एकजुटता और समर्थन का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सहानुभूतिपूर्ण शब्दों की सराहना की और दोनों नेताओं ने आतंकवाद को हर रूप में खारिज करने पर एकमत सहमति जताई।

इस बीच, भारत सरकार ने आतंकी हमले के बाद त्वरित और सख्त कदम उठाए हैं। पाकिस्तान में भी भारत की सख्ती से घबराहट का माहौल है। रूस के दूतावास ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान यात्रा से बचने की एडवाइजरी जारी की है, जो इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव को दर्शाता है।

भारत आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई के मूड में है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिल रहा समर्थन इस जंग को और मजबूती प्रदान कर रहा है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए 15 जुलाई को मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…

10 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव: खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक

देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…

10 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…

10 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, सीएम धामी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…

11 hours ago

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर झुका; CBRI रुड़की वैज्ञानिक तकनीक से बचाएगा 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर

रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…

13 hours ago

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी: 16 राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी उत्साह, स्वामी रामदेव ने की बड़ी घोषणा; जानें पूरा शेड्यूल

हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…

16 hours ago