Exclusive

Pahalgam Terror Attack Updates: भारत के 5 बड़े फैसले—अटारी बॉर्डर बंद, सिंधु जल समझौता टूटा

जम्मू-कश्मीर की पहलगाम घाटी में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पांच बड़े और कठोर फैसले लिए हैं। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक शामिल थे। हमला होने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र गंभीर कदम उठाए हैं:

🔺 सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश
🔺 अटारी बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया
🔺 सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया गया
🔺 पाकिस्तानियों के लिए वीज़ा सेवा बंद
🔺 पाक उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30

🔥 उधमपुर में मुठभेड़ जारी

डुडु बसनतगढ़ के घने जंगलों में सेना, पैरा कमांडोज़ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है। ये इलाका 9वीं और 16वीं कोर की सीमा पर स्थित है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 आतंकवादी देखे गए, जिन्होंने जवानों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने घेराबंदी कर रखी है।

🔍 पुंछ में संयुक्त तलाशी अभियान

पुंछ जिले के लसाना वन क्षेत्र में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस (SOG) द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पहलगाम में हमला कर फरार हुए आतंकियों की तलाश तेज़ कर दी गई है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

16 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

16 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

16 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…

17 hours ago

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…

17 hours ago