UTTARAKHAND

उत्तराखंड: पीएम आवास योजना 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित हुईं निगरानी समितियां

देहरादून: राज्य में पीएम आवास योजना 2.0 को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए शहरी विकास विभाग ने कई समितियों का गठन किया है। राज्य स्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्य करेगी, जिसमें सचिव शहरी विकास उपाध्यक्ष होंगे, जबकि मिशन निदेशक पीएमएवाई को सदस्य सचिव बनाया गया है।

इस समिति में वित्त, राजस्व, आवास, वन पर्यावरण, ऊर्जा और पेयजल सचिवों के साथ-साथ मुख्य नगर नियोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक और निदेशक शहरी विकास को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति एफॉर्डेबल हाउसिंग योजना, एआरएच घटक में डीपीआर और बीएलसी घटक में लाभार्थियों की सूची सहित विभिन्न परियोजनाओं पर अनुमोदन देगी।

इसके अलावा, यह समिति राज्य और नगर निकायों की स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगी, जिससे योजना का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।

योजना प्रभारी पीएमएवाई संयोजक होंगे
मिशन के समग्र कार्यान्वयन की निगरानी करेगी। दूसरी राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति निदेशक शहरी विकास की अध्यक्षता में बनाई गई है। इसमें योजना प्रभारी पीएमएवाई संयोजक होंगे। इसके अलावा मिशन निदेशक पीएमएवाई, संयुक्त मुख्य प्रशासक, वरिष्ठ वित्त अधिकारी, अधीक्षण या अधिशासी अभियंता शहरी विकास, मुख्य नगर नियोजक, क्षेत्रीय प्रमुख हुडको, एसएलटीसी पीएमएवाई बतौर सदस्य शामिल होंगे।

यह समिति एएचपी, एआरएच घटक में डीपीआर, बीएलसी घटक में लाभार्थियों की सूची सहित परियोजना के विवरण का अनुमोदन राज्य स्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति को करेगी। निकाय से प्राप्त वार्षिक गुणवत्ता निगरानी प्लान का अनुमोदन भी राज्य स्तरीय समिति को करेगी। तीसरी, जनपद स्तरीय समिति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की गई है।

इसमें मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष होंगे। सभी निकायों के नगर आयुक्त सदस्य सचिव होंगे। यह समिति निकायों से आने वाली रिपोर्ट पर अनुमोदन देगी। निकायों की प्रगति समीक्षा करेगी। इसके अलावा नगर निकाय स्तर पर कार्यकारी समिति भी नगर आयुक्त की अध्यक्षता में गठित की गई है। यह निकायों के स्तर पर सभी काम करेगी। 

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

13 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

13 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

14 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago