Categories: Exclusive

मोदी कैबिनेट ने मुफ्त बिजली योजना को दी मंजूरी, 1 करोड़ घरों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: देश के लोगों को मुफ्त बिजली की सौगात देने के लिए केंद्र की मौदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। गुरुवार को मोदी कैबिनेट ने पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिदली योजना को मंजूरी दे दी है। बता दें कि पीएम मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना का मकसद देश के एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की है। इस योजना के माध्यम से देश में शहरी से लेकर पंचायती क्षेत्रों तक सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। 

केंद्र सरकार की मुफ्त बिजली योजना की मदद से देश के 1 करोड़ घरों की छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे लोगों को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। इससे लोगों को भारी-भरकम बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को जानकारी दी है कि केंद्र सरकार पीएम-सूर्य घर योजना के तहत कुल 75,021 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगी। 

मुफ्त बिजली योजना को लेकर पीएम मोदी ने भी कुछ दिनों पहले जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि जमीनी स्तर पर इस योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में रूफटॉप सौर प्रणालियों (छतों पर सौर ऊर्जा) को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस योजना से लोगों के लिए अधिक आय, कम बिजली बिल और रोजगार सृजन होगा।

पीएम मोदी ने सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया था कि वे pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन करके पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें। उन्होंने ये भी कहा था कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े। उन्होंने कहा था कि सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल के साथ समेकित किया जाएगा जो और भी सहूलियतों को बढ़ाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

9 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

9 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

10 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago