Categories: PoliticsUTTAR PRADESH

पीएम मोदी पहले 5 मई को जाएंगे अयोध्या, करेंगे रोड शो

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के एक दिन पहले 13 मई को वे वाराणसी में रोड शो करेंगे। हालांकि इससे पहले 5 मई को पीएम मोदी अयोध्या जाएंगे जहां रामलला के दर्शन के बाद वे एक रोड शो करेंगे। उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने नामांकन भरने से पहले रोड शो किया था।

बता दें कि वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें और आखिरी चरण में एक जून को वोटिंग होगी। इस बीच पार्टी की ओर से पीएम मोदी के नामांकन और रोड शो की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की थी।

वाराणसी लोकसभा सीट के लिए नामांकन भरने का काम सात मई से शुरू हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। 2014 के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी को वाराणसी की जनता का भारी समर्थन मिला था।

प्रधानमंत्री मोदी तीसरे चरण के चुनाव से पहले 5 मई को अयोध्या जाएंगे। वे रामलला का दर्शन और पूजन के बाद शाम में एक रोड शो करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी रविवार 5 मई को पहले इटावा जाएंगे जहां वे एक चुनावी सभा करेंगे। शाम सात बजे वे अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन के बाद रोड शो करेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए अब तक दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है और कुल 190 उम्मीदवारों की किस्तम ईवीएम में कैद हो गई है। पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को हुआ था जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हुआ। अब तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग20 मई और छठे चरण की वोटिंग 26 मई को होगी। सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग एक जून को होगी। वाराणसी में इसी आखिरी चरण में मतदान होगा।

Tv10 India

Recent Posts

सफर की सूरत बदलेगी: केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड को मिलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून…

8 mins ago

वास्तु दोष मिटाए और धन बढ़ाए: दक्षिणावर्ती शंख के अचूक उपाय

दक्षिणावर्ती शंख को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना…

45 mins ago

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

18 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

18 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

1 day ago