UTTARAKHAND

Uttarakhand: कांग्रेस के प्रदर्शन को सीएम धामी ने बताया बेवजह, कहा- “आपस में ही कर लेते मंथन”

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए मुख्यमंत्री आवास कूच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुटकी ली है।उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के नेता आपस में मंथन कर लेते तो शायद यह विरोध कार्यक्रम नहीं होता। मुख्यमंत्री का यह बयान इस संदर्भ में आया है कि सरकार पहले ही इस मामले में छात्रों की मांग को मानते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुकी है।

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक के मुद्दे पर सीएम आवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथी बड़कला में बैरिकेड लगाकर रोक दिया, जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस की मांग है कि परीक्षा को रद्द किया जाए और हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में पूरे मामले की सीबीआई जांच हो।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “पहले कांग्रेस के नेताओं को यह बताना चाहिए कि वे सीबीआई जांच की सिफारिश से खुश हैं या नहीं।” उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों के हित में फैसला ले लिया है और कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार को छात्रों के हित में जो करना है, वह कर रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेशभर में छात्रों ने व्यापक आंदोलन किया था। छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद प्रदर्शन स्थल पर जाकर उनसे मुलाकात की थी और सीबीआई जांच की मांग को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था। सरकार के इस कदम के बावजूद कांग्रेस ने अपना पूर्व निर्धारित प्रदर्शन जारी रखा, जिसे सत्ता पक्ष अब राजनीतिक स्टंट बता रहा है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

16 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

16 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

20 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

21 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

22 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago