Categories: Blog

पोछा लगाने के पानी में मिलाएं ये 4 चीजें, फर्श चमकेगा शीशे जैसा, मक्खियां रहेंगी दूर

गर्मियों में मक्खियों और बैक्टीरिया से बचने के लिए सिर्फ झाड़ू लगाना काफी नहीं होता, बल्कि रोजाना पोछा लगाना भी जरूरी है। खासकर, जहां छोटे बच्चे होते हैं, वहां फर्श की सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सही तरीके से पोछा लगाने से घर साफ और महकता हुआ रहता है।

पोछा लगाने वाले पानी में क्या मिलाएं?

1. बेकिंग सोडा

  • चिकने और चिपचिपे दागों को हटाने में असरदार।
  • तरबूज, आम या अन्य फलों का रस गिरने से फर्श चिपचिपा हो जाता है, जिससे कीड़े-मकोड़े और मक्खियां आकर्षित होती हैं।
  • बेकिंग सोडा डालकर पोछा लगाने से तेल, ग्रीस और अन्य दाग आसानी से हट जाते हैं

2. नींबू का रस – नेचुरल क्लीनर

  • विटामिन C से भरपूर, यह नेचुरल क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करता है।
  • इसमें माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बैक्टीरिया और कीटाणु मारने में मदद करती हैं।
  • कैसे इस्तेमाल करें?
    • 2 नींबू का रस आधी बाल्टी पानी में मिलाएं।
    • इससे पोछा लगाने से घर में ताजगी भरी खुशबू आएगी और बैक्टीरिया खत्म होंगे

3. वेजिटेबल ऑयल – मक्खियों से छुटकारा

  • पेपरमिंट तेल और नींबू तेल जैसे खुशबूदार तेल बैक्टीरिया दूर करने और घर को महकाने में मदद करते हैं।
  • कैसे इस्तेमाल करें?
    • आधी बाल्टी पानी में 2 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल मिलाएं।
    • इससे पोछा लगाने पर मक्खियां घर में नहीं आएंगी और फर्श चमकदार बनेगा।

4. सिरका
सिरके का उपयोग घर की सफाई के लिए भी किया जा सकता है. इसके लिए आधा बाल्टी पानी में एक चौथाई कप सिरका डालकर अच्छी तरह मिला लें और इस पानी से अपने घर की फर्श को पोछें. ऐसा करने से इससे चिकनाई हट जाएगी और अच्छी खुशबू आएगी. सिरके वाला पानी रसोईघर की सफाई के लिए अद्भुत माना जाता है। एक बार सिरके का प्रयोग करके देखें. आप समझ जायेंगे कि यह कितनी अच्छी तरह काम करता है.

इन आसान घरेलू उपायों से गर्मियों में मक्खियों और बैक्टीरिया से बचाव होगा, साथ ही घर हमेशा साफ और सुगंधित रहेगा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

2 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

3 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

3 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

6 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago