देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के तहत देहरादून में प्रवासियों का बड़ा महाजुटान होने जा रहा है। आगामी 5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में ‘द्वितीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इस एक दिवसीय सम्मेलन में देश भर से आए प्रवासी उत्तराखंडी राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर अपने विचार साझा करेंगे।
सीएम धामी करेंगे उद्घाटन और संवाद
सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री का प्रवासियों के साथ सीधा संवाद होगा। करीब एक घंटे तक चलने वाले इस विशेष सत्र में मुख्यमंत्री, प्रवासियों के अनुभवों और सुझावों को सुनेंगे और उनसे चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने जानकारी दी कि सम्मेलन की शुरुआत 5 नवंबर को सुबह 10 बजे दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में होगी।
दो प्रमुख सत्रों में होगी चर्चा
यह एक दिवसीय सम्मेलन दो महत्वपूर्ण सत्रों में विभाजित होगा:
देश भर से जुटेंगे प्रवासी
सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और झारखंड समेत कई राज्यों से करीब 200 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। दिन भर चलने वाले विचार-विमर्श के बाद शाम को दून विश्वविद्यालय में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…
5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…
10 अगस्त को सैलाब में बह गया था मोटर पुल; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस…
साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…
पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…