Maha Kumbh 2025: दंडी स्वामी समाज द्वारा राजघरानों को ‘सनातन रत्न’ देने का ऐलान, भेजा गया न्योता

महाकुंभनगर ,जोधपुर राजघराने के महाराजा गज सिंह और जयपुर राजघराने के महाराजा पद्मनाभ सिंह, राजसी ठाठ-बाट छोड़कर संगम की रेती पर 24 जनवरी को आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने के लिए महाकुंभ पहुंचे सकते हैं। इसके अलावा, हीरा कारोबारी प्रवीण शंकर पांड्या और दिलीप कुमार लाखी का भी महाकुंभ में आना लगभग तय माना जा रहा है।

यह सभी प्रतिष्ठित व्यक्ति सेक्टर 16 स्थित दंडी स्वामी नगर में आयोजित अखिल भारतीय दंडी स्वामी समाज एवं अखिल भारतीय सनातन धर्म संसद द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर संत समाज द्वारा राष्ट्रोत्कर्ष पुरोधाओं को ‘सनातन रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा।

दंडी स्वामी समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्या मार्तंड अरविंद स्वामी जोशी ने बताया कि सनातन परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में राष्ट्र के महान व्यक्तित्वों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संत समाज ने ऐसे राष्ट्रोत्कर्ष पुरोधाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस सम्मान समारोह का आयोजन 24 जनवरी को दंडी स्वामी नगर में किया जाएगा, जहां इन महापुरुषों का अभिनंदन होगा।

यहां इन पुरोधाओं को सनातन रत्न से अलंकृत किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न श्रेणी में अलग-अलग लोगों को कई चरणों की प्रक्रिया के बाद चुना गया है। कला, संस्कृति, परोपकार, हिंदुत्व दर्शन, पर्यावरण हरितक्रांति, गंगादिआदि मात्रि नदियों के संरक्षण, मठ-मंदिरों के संवर्धन करने वालों का अभिनंदन किया जाएगा।इसमें जोधपुर राजघराने के महाराजा गज सिंह, जयपुर राजघराने के महाराजा पद्मनाभ सिंह, हीरा कारोबारी प्रवीण शंकर पांड्या और दिलीप कुमार लाखी और भारतीय पाप-राक गायक कैलाश खेर को आमंत्रित किया गया है। इनका आना लगभग तय माना जा रहा है। समारोह में शामिल होने के लिए सिनेस्टार अमिताभ बच्चन को भी आमंत्रित किया गया है।

कुमार मंगलम और अशोक हिंदुजा को न्योता

अरविंद स्वामी जोशी ने समारोह के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम और हिंदुजा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन अशोक हिंदुजा को भी आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही अन्य प्रमुख हस्तियों से संपर्क करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

अरविंद स्वामी का दावा है कि भारत रत्न और नोबेल पुरस्कार की तरह सनातन रत्न संत समाज द्वारा दिया जाने वाला सर्वाेच्च सम्मान है। इसके अलावा समारोह में सनातन धर्म का प्रचार करने वालों को सनातन गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

1 hour ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

1 hour ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

2 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

2 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

7 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

7 hours ago