states news

उत्तराखंड: केदारनाथ में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग, चारधाम यात्रा से पहले भाजपा विधायक आशा नौटियाल का बयान चर्चा में

देहरादून: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में ‘गैर-हिंदुओं’ द्वारा मांस-मछली और शराब जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। यह मांग केदारनाथ से भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने रविवार को की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ गैर-हिंदू लोग धाम की पवित्रता भंग कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इस बयान को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया है।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ धाम में कुछ गैर-हिंदू लोग मांस, मछली और शराब जैसी चीजों का व्यापार कर रहे हैं, जिससे धाम की धार्मिक पवित्रता प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों पर सख्त रोक लगाई जाए।

स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक में उठा मुद्दा
हाल ही में हुई बैठक में होटल, ढाबा और घोड़े-खच्चर व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भी इस मुद्दे को उठाया। उनका कहना था कि कुछ बाहरी लोग धाम की परंपराओं के विपरीत आचरण कर रहे हैं, जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए। विधायक नौटियाल ने कहा कि वह स्थानीय लोगों की मांगों को उचित मंच पर रखेंगी और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा विधायक के बयान की आलोचना करते हुए इसे नफरत फैलाने वाला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के विवाद खड़े कर रही है।

धस्माना ने कहा, “चाहे महाकुंभ मेला हो, होली हो या चारधाम यात्रा, भाजपा इन मौकों पर धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। केदारनाथ में इस तरह की मांग करना प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ है।”

चारधाम यात्रा से पहले विवाद गहराया

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है, और इस तरह के बयानों से माहौल गर्माने की आशंका जताई जा रही है। कांग्रेस नेता धस्माना ने राज्य सरकार से यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, जाति या प्रांत के व्यक्ति को अगर गलत काम करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, न कि पूरे समुदाय को निशाना बनाया जाए।

अब देखना होगा कि सरकार इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और चारधाम यात्रा के दौरान धार्मिक सौहार्द बना रहता है या नहीं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

3 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

4 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

4 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

7 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago