गोपेश्वर: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में घूमने का शौक रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही पहाड़ों की यात्रा पहले से ज्यादा सरल और सुगम हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कर्णप्रयाग-सिमाई में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना स्थल का दौरा किया और बताया कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का पहला चरण 2026 के अंत तक पूरा होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “यह परियोजना अपनी तरह की अनूठी पहल है। पहाड़ों में सुरंग बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण काम है, लेकिन हमारे इंजीनियर और मजदूर तेजी से इसे अंजाम दे रहे हैं। 2026 के अंत तक इसका पहला चरण पूरा कर लिया जाएगा।” उन्होंने इसे उत्तराखंड के विकास में ऐतिहासिक कदम बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल प्रोजेक्ट के पूरा होने से न केवल चारधाम यात्रा आसान होगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह प्रोजेक्ट उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रेम और विकास की सोच को दर्शाता है।
अधिकारियों के मुताबिक, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की कुल लंबाई 125 किलोमीटर है। इस परियोजना के तहत 16 सुरंगें और 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। कर्णप्रयाग का रेलवे स्टेशन सेवई में तैयार हो रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि गौचर के भट्टनगर से सेवई तक 6.3 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल का निर्माण 25 दिसंबर को पूरा किया गया। इसके साथ ही 6.2 किलोमीटर लंबी मुख्य सुरंग का काम मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसमें केवल 695 मीटर का काम शेष है।
धामी ने इस रेल प्रोजेक्ट को राज्य के विकास और पर्यटन के लिए बड़ा मील का पत्थर बताया। सेवई में सड़क और रेल पुलों का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। दिसंबर 2026 तक परियोजना के अधिकांश हिस्से के पूरा होने की उम्मीद है।
यह परियोजना उत्तराखंड को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी देने के साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाली है।
मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…
मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…
मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…
उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…