Categories: Blog

चमोली: कोठियार गांव में जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण, हाईकोर्ट ने प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चमोली जिले के सुदूरवर्ती गांव कोठियार को मुख्य मोटर मोटर मार्ग से जोड़े जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. बीते 17 अक्टूबर को मामले की सुनवाई के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ती विवेक भारती शर्मा की खण्डपीठ ने जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है. हाईकोर्ट ने जिला प्रसाशन से रोड निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के लिए कहा.

मामले के अनुसार कोठियार गांव निवासी मोहन सिंह व करन सिंह ने जनहित याचिका दायर की थी. उन्होंने कहा उनका गांव चमोली जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित है. 2017 में उनके गांव को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3 करोड़ रुपये की लागत से 3 किलोमीटर रोड स्वीकृत हुई. जिसके निर्माण के लिए टेंडर भी जारी हो गए थे, मगर गांव के एक तबके ने द्वारा इसका विरोध किया. रोड के निर्माण के लिए गांव का दूसरा तबका हमेशा मांग करता रहा.

इसके बाद भी उनकी मांगों का शासन प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ. जिसके बा उन्होंने कोर्ट की शरण ली. जनहित याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई है कि रोड पर लगी रोक को शीघ्र हटाया जाये. रोड का निर्माण शीघ्र करवाने के निर्देश प्रशसान को दिये जाये. जिस पर हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को निर्देश दे दिये हैं.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

4 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

5 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

5 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago