UTTARAKHAND

बदरी-केदार मंदिर समिति: रुद्रप्रयाग डीएम को मिला CEO का अतिरिक्त प्रभार, चारधाम यात्रा से पहले सरकार का बड़ा फैसला

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा

देहरादून/रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले उत्तराखंड सरकार ने बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) के रिक्त पद को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी (DM) को बीकेटीसी के सीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

विजय थपलियाल की विदाई के बाद खाली था पद
गौरतलब है कि बीकेटीसी के निवर्तमान सीईओ विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। आगामी चारधाम यात्रा के प्रबंधन और तैयारियों को देखते हुए शासन स्तर पर एक सक्षम अधिकारी की नियुक्ति के लिए लंबे समय से मंथन चल रहा था।

IAS अधिकारी पर जताया भरोसा
बीकेटीसी के सीईओ पद के लिए कई पीसीएस (PCS) अधिकारी भी दौड़ में थे और पैरवी कर रहे थे। हालांकि, राज्य सरकार ने देश के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों जैसे महाकाल मंदिर, वैष्णो देवी, तिरुपति बालाजी और सिद्धि विनायक की तर्ज पर बीकेटीसी में भी प्रशासनिक कमान किसी आईएएस (IAS) अधिकारी को सौंपने का मन बनाया था। इसी रणनीति के तहत रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को यह जिम्मेदारी दी गई है।

चारधाम यात्रा की महत्वपूर्ण तिथियां
यात्रा सीजन की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। कपाट खुलने से पहले मंदिर समिति के पास व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बड़ी चुनौती है, जिसे देखते हुए यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

तैयारियों को मिलेगी गति
रुद्रप्रयाग जिले की सीमा में ही केदारनाथ धाम स्थित है, ऐसे में जिलाधिकारी के पास सीईओ का प्रभार होने से यात्रा व्यवस्थाओं, सुरक्षा, और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े निर्णयों में अधिक समन्वय और गति आने की उम्मीद है।

Tv10 India

Recent Posts

पीएम मोदी के हाथों होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, अप्रैल के पहले हफ्ते में दौरे की संभावना

देहरादून। दूनवासियों और दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे…

6 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: 10 साल में सबसे ठंडा रहा मार्च का चौथा सप्ताह, गर्मी के बाद फिर लौटी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में इस बार मार्च के महीने में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को…

6 hours ago

दूसरे राज्यों के चुनाव में उत्तराखंड भाजपा का ‘बूथ मैनेजमेंट’, स्टार प्रचारक के रूप में जल्द मोर्चा संभालेंगे सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन का डंका अब…

6 hours ago

उत्तराखंड: 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी, 1 अप्रैल से शुरू होगा सघन अभियान

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी…

6 hours ago

पौड़ी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, हैलीपैड पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

पौड़ी। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) शुक्रवार को जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। उनके…

6 hours ago

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर: सुरकंडा देवी रोपवे 30 मार्च से 5 अप्रैल तक रहेगा बंद, करना होगा पैदल सफर

टिहरी। प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक…

1 day ago