Categories: UTTARAKHAND

Rudraprayag: केदारनाथ से 78 यात्रियों का रेस्क्यू कर दिल्ली लौटा एमआई-17 हेलिकॉप्टर

केदारनाथ पैदल मार्ग पर 31 जुलाई की रात आई आपदा के बाद भारतीय वायुसेना के एमआई-17 और चिनूक हेलिकॉप्टर ने धाम में फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों के रेस्क्यू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में रेस्क्यू अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है। रविवार को एमआई-17 के माध्यम से केदारनाथ में रुके 78 लोगों, जिनमें स्थानीय दुकानदार, साधु-संत, और घोड़ा-खच्चर चालक शामिल थे, को गुप्तकाशी पहुंचाया गया। इनमें से 13 लोग बीमार थे।

भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर केदारनाथ से रेस्क्यू पूरा कर दिल्ली लौट आया है। रविवार को एमआई-17 ने दो शटल के माध्यम से धाम से 78 लोगों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 13 लोग गंभीर रूप से बीमार थे।

रविवार को एमआई-17 ने चारधाम हेलिपैड से केदारनाथ के लिए दो शटल कीं और 78 यात्री व स्थानीय लोगों को वापस लाया। इन लोगों में 13 बीमार भी थे, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है।

सेना के अधिकारियों का कहना है कि आपदा के बाद केदारनाथ में फंसे आखिरी व्यक्ति को भी रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके अलावा, हेलिकॉप्टर के माध्यम से साढ़े चार टन राशन, सब्जी, दवा और अन्य जरूरी सामग्री के साथ डेढ़ हजार किलो चारा भी पहुंचाया गया। रविवार दोपहर बाद एमआई-17 हेलिकॉप्टर केदारनाथ से लौटकर नई दिल्ली रवाना हो गया।

विंग कमांडर शैलेश सिंह ने बताया कि एक अगस्त को चिनूक और एमआई-17 गौचर पहुंचे थे। इस पूरे अभियान में भारतीय वायुसेना ने आखिरी व्यक्ति की मदद की है। उन्होंने बताया कि चिनूक हेलिकॉप्टर के माध्यम से एक्सीक्वेटर मशीन भी धाम पहुंचाई जाएगी।

बता दें केदारघाटी में 31 जुलाई को अतिवृष्टि के बाद विभिन्न स्थानों से यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए चलाए गए अभियान में सराहनीय योगदान देने के लिए मुख्यमंत्री ने विभिन्न एजेंसियों का आभार जताया है. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस रेस्क्यू अभियान में 15 हजार से भी अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया.

सीएम ने कहा मुश्किल वक्त और विपरीत परिस्थितियों में भारतीय वायु सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभागों ने सराहनीय कार्य कर हजारों लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. सीएम ने मंदिर समिति, व्यापार मंडल, स्थानीय दुकानदारों और स्थानीय निवासियों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया.

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

9 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

9 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

9 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

9 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

14 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

15 hours ago