UTTARAKHAND

रुद्रपुर: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को सिखाए गए साइबर सुरक्षा के गुर

 तकनीकी के बढ़ते दौर में इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी रावत ने कहा कि वर्तमान दौर में इंटरनेट का उपयोग अनिवार्य है, लेकिन इसके साथ ही सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से छात्रों को इंटरनेट के दुरुपयोग से बचने और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी।

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
रूद्रपुर। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य शिक्षाधिकारी कुंवर सिंह रावत ने कहा कि इंटरनेट के दौर में सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। बच्चे इसके दुरुपयोग से बचें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य ने इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश से बचने और अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने छात्रों और आमजन को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूक किया।
मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की तरफ से कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों के स्वान केन्द्रों में भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी दौर में एआई भी शुरू हो चुका है। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड रखने, अपनी निजी जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत शिक्षक या अभिभावक एवं नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन 1930 को देने की सलाह दी गई एवं साइबर पोर्टल https:@@www-cybercrime-gov-in के माध्यम से भी शिकायत दर्ज़ कर सकते है। कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को एक सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का संदेश दिया गया। कार्यशाला के अंत में छात्र-छात्राओं से इंटरनेट एवं साइबर अपराध के बारे में संवाद भी किया गया। उनके द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि हम इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करेंगे एवं अपने आस पास के लोगो को भी इस सम्बन्ध में जागरूक करेंगे। इस मौके पर अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान आदि थे।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य: कल बदरीनाथ की ‘गाडू घड़ा’ यात्रा में होंगे शामिल; बोले- चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन का फैसला सही

हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…

18 hours ago

चारधाम यात्रा पर ‘अलर्ट’ मोड में धामी सरकार: गैस की किल्लत हुई तो वन निगम देगा लकड़ी; CM बोले- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

19 hours ago

उत्तराखंड कांग्रेस में ‘एंट्री’ पर गोदियाल का बड़ा बयान: ‘हाईकमान करेगा फैसला, सोशल मीडिया पर बयानबाजी से बचें नेता’

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान…

1 day ago

बदरी विशाल के महाभिषेक की तैयारी: नरेंद्रनगर राजदरबार में ‘गाडू घड़ा’ के लिए पिरोया गया तिल का तेल, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल):विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया विधि-विधान के साथ शुरू…

1 day ago

रामनगर में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का ‘पीला पंजा’: ईओ और कांग्रेसी नेता के बीच तीखी झड़प; अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त

रामनगर (नैनीताल) | नैनीताल जिले के रामनगर में नगर पालिका प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ…

1 day ago