Categories: sports news

रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शतकीय पारी देखने को मिली है। इस सीजन में रुतुराज गायकवाड़ का ये पहला शतक और उनके आईपीएल करियर का ये दूसरा शतक है। रुतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने शतक तक पहुंचने के लिए 11 चौके और 3 छक्के जड़े। इसी के साथ वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शतक जड़ने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने सीएसके के लिए बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड एसएस धोनी के नाम था। धोनी ने सीएसके के लिए बतौर कप्तान 84 रन की पारी खेली थी। रुतुराज गायकवाड़ ने सीएसके के लिए ओपनर के रूप 17वीं बार 50+ रन का स्कोर बनाया। वह अब सीएसके के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले ओपनर भी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम था। फाफ डु प्लेसिस ने बतौर ओपनर सीएसके के लिए 16 50+ स्कोर बनाए थे। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने बतौर ओपनर सीएसके के लिए 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह सीएसके के लिए बतौर ओपनर 2000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

13 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

13 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

14 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago