नई दिल्ली: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाने वाली शरद पूर्णिमा इस वर्ष 2025 में 6 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी।इस दिन को लेकर लोगों में संशय है कि यह 6 या 7 अक्टूबर को है, लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार, उदया तिथि और चंद्रोदय व्यापिनी पूर्णिमा के आधार पर 6 अक्टूबर को ही यह पर्व मनाना शास्त्रसम्मत है।
शरद पूर्णिमा को ‘कोजागरी पूर्णिमा’ और ‘रास पूर्णिमा’ के नाम से भी जाना जाता है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी किरणों से अमृत की वर्षा होती है। इसी अमृत तत्व को पाने के लिए लोग रात में खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं।
शरद पूर्णिमा 2025 की सही तिथि और मुहूर्त
चंद्रोदय का समय
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का उदय शाम 05 बजकर 27 मिनट पर होगा।हालांकि, अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।
पूजा के शुभ मुहूर्त
शरद पूर्णिमा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी की उपासना करने से घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती।
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं में होता है, इसलिए उसकी पूजा करने और अर्घ्य देने से मानसिक शांति मिलती है तथा कुंडली में चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। इस बार शरद पूर्णिमा का सोमवार के दिन पड़ना एक विशेष संयोग है, क्योंकि सोमवार का दिन चंद्र देव को ही समर्पित है, जिससे इस दिन व्रत रखने वालों को विशेष कृपा प्राप्त होगी।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…