UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

चमोली: उत्तराखंड में मॉनसून की विदाई के बाद भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। एक तरफ जहां मौसम विभाग ने मध्य हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में सोमवार, 6 अक्टूबर से ही बर्फबारी हो रही है।इस बेमौसम बर्फबारी ने जहां स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ा दी है, वहीं पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने ठंड को और बढ़ा दिया है।चमोली जनपद में सोमवार देर शाम से ही मौसम ने करवट बदली और हल्की बारिश के साथ ठंड ने दस्तक दे दी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से पर्यटक खुश

अक्टूबर के पहले हफ्ते में आमतौर पर कम बर्फबारी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग है। मॉनसून के जाते ही बर्फबारी शुरू हो गई है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहि-ब में हुई इस बर्फबारी से पर्यटक काफी खुश नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है।चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। प्रशासन ने भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

बुधवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बुधवार यानी आठ अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी का दौर थम जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, इस साल की बारिश ने उत्तराखंड में काफी नुकसान पहुंचाया है और कई लोगों की जानें भी गई हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

2 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

2 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

3 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

5 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago