ऋषिकेश: दक्षिण भारत के मेगास्टार रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने पहले ऋषिकेश में अपने गुरु का आशीर्वाद लिया और फिर सोमवार, 6 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। सादगी और आध्यात्मिकता से भरी उनकी इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।
सोमवार को सुपरस्टार रजनीकांत बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने फूलों की माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद, उन्होंने सुबह लगभग 11:40 बजे भगवान नारायण के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर के धर्माधिकारी और वेदपाठियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई और उन्हें प्रसाद भेंट किया।
रजनीकांत के बदरीनाथ पहुंचने की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने को बेताब दिखे। रजनीकांत ने भी किसी को निराश नहीं किया और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कुछ प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि फिल्मों में अपनी खास स्टाइल के लिए मशहूर रजनीकांत स्वभाव से बेहद सरल और विनम्र हैं।
इससे पहले, 5 अक्टूबर को रजनीकांत ने अपनी यात्रा की शुरुआत तीर्थनगरी ऋषिकेश से की थी।वे यहां चंद्रेश्वर नगर स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरु सुधानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। आश्रम में उनकी सादगी का एक और रूप देखने को मिला, जहां उन्होंने आश्रम में मौजूद लोगों को भोजन परोसा। उनकी एक तस्वीर विशेष रूप से चर्चा में रही, जिसमें वे खुद पत्तल (पत्तों से बनी थाली) में भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि सुपरस्टार रजनीकांत का उत्तराखंड और यहां के चार धामों से एक विशेष लगाव रहा है।वे पहले भी कई बार यहां आध्यात्मिक शांति के लिए आ चुके हैं। साल 2024 में भी उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए थे।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…