देहरादून: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर और करोड़ों दिलों की धड़कन जुबिन नौटियाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबिन नौटियाल ने शादी रचा ली है। उन्होंने अपने गृह राज्य उत्तराखंड में एक बेहद निजी और सादगी भरे समारोह में अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए हैं।
सोर्स ने बताया,, जुबिन ने चकाचौंध और शोर-शराबे से दूर अपनी शादी को बहुत ही पारंपरिक और सरल रखा। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। सूत्र बताते हैं कि जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा प्राइवेट रहना पसंद करते हैं, इसलिए उन्होंने किसी भव्य आयोजन के बजाय अपने होम टाउन में ही शादी करने का फैसला किया।
जुबिन की शादी की खबर के बाद से ही फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता है कि उनकी दुल्हन कौन है। हालांकि, अभी तक लड़की के नाम और पहचान का खुलासा नहीं हो पाया है। जुबिन की ओर से भी इस खबर पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि (Official Confirmation) नहीं दी गई है, लेकिन उन्होंने इन रिपोर्ट्स का खंडन भी नहीं किया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक नए गाने की जानकारी दी थी।
उत्तराखंड के देहरादून से ताल्लुक रखने वाले जुबिन नौटियाल ने साल 2011 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘एक्स फैक्टर’ से अपनी पहचान बनाई थी। साल 2014 में फिल्म ‘सोनाली केबल’ के गाने ‘एक मुलाकात’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक 200 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं।
जुबिन के सुपरहिट गाने:
जुबिन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस उन्हें दूल्हे के लिबास में देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने शादी को जिस तरह से गुप्त रखा है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सिंगर जल्द ही अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…