Categories: sports news

T20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान

New Delhi: टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के लिए साउथ अफ्रीकी टीम (South African Team) का ऐलान कर दिया गया है. टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी चुना गया है. बता दें किएडेन मार्कराम की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है. टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. वहीं, साउथ अफीकी टीम में रयान रिकेल्टन और ओटनील बार्टमैन को हाल ही में SA20 टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन का फ़ायदा मिला है और वे टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. रिकेल्टन ने टूर्नामेंट में MI केप टाउन के लिए 58.88 की औसत और 173.77 की स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाने में सफल रहे थे. वहीं, बार्टमैन ने गत चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए आठ मैचों में 18 विकेट लिए थे. 

साउथ अफ्रीकी टीम में मार्कराम, डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और होनहार ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज शामिल हैं तो वहीं तेज गेंदबाजी की अगुआई कागिसो रबाडा और नॉर्टजे करेंगे, जिन्हें मार्को जेनसन और गेराल्ड कोएट्जी का साथ मिलेगा. जबकि ब्योर्न फोर्टुइन, केशव महाराज और तबरेज शम्सी बतौर स्पिनर टीम में शामिल किए गए हैं. 

साउथ अफ्रीका की टीम (South Africa squad) : एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स .

रिजर्व (Travelling reserves) : नंद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

14 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

15 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

15 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

18 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago