Categories: sports news

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए हुआ श्रीलंका टीम का ऐलान

New Delhi: श्रीलंका क्रिकेट ने 1 जून से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साल 2014 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम ने इस खिताब को अपने नाम किया था, लेकिन पिछले कुछ साल उनका प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला है।

आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित हुई श्रीलंका टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा संभालते हुए दिखाई देंगे, वहीं इसके अलावा टीम में 36 साल ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को भी जगह दी गई है। श्रीलंका की टीम इस बार वर्ल्ड कप में ग्रुप-डी का हिस्सा है, जिसमें वह अपना पहला मुकाबला 3 जून को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए श्रीलंका की टीम:

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका (उपकप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेल्लागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

रिजर्व खिलाड़ी – असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे।

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर घोषित हुई श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें जहां हसरंगा कप्तानी संभालेंगे तो वहीं चरिथ असलंका को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा टीम में दासुन शनाका को भी जगह दी गई है। वहीं 36 साल के अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज छठी बार इस मेगा इवेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे जिसमें वह साल 2014 में इस खिताब को जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। श्रीलंका की टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप में जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी तो वहीं इसके बाद 8 जून को बांग्लादेश के खिलाफ, 11 जून को नेपाल के खिलाफ और अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

1 day ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

1 day ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

1 day ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

2 days ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

4 days ago

मनरेगा से बेहतर वीबी जी रामजी योजना बेहतर, कांग्रेस का राम नाम का विरोध पुराना: रेखा

नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…

4 days ago