Categories: UTTARAKHAND

इस तकनीक से बुझेगी उत्तराखंड के जंगलों की आग

Dehradun: उत्तराखंड के पौड़ी और गढ़वाल जिले के जंगलों में कई दिनों से आग लगी हुई है। आग उत्तराखंड प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। इस आग को बुझाने के लिए उत्तराखंड सरकार कृत्रिम बारिश करवाने का प्लान बना रही है। उत्तराखंड की मुख्यसचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि कृत्रिम बारिश के लिए आईआईटी कानपुर की मदद ली जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत क्लाउड सीडिंग की जाएगी और जंगलों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य सचिव ने बताया कि इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहमत हो गए हैं।

क्या होती है क्लाउड सीडिंग

क्लाउड सीडिंग एक ऐसा तकनीक है जिसके माध्यम से बादलों से कृत्रिम रूप से बारिश करवाई जाती है। इस तकनीक में सिल्वर आयोडाइड नाम के एक रसायन का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल करके बादलों को बरसने की संभावना को बढ़ाया जाता है। अब उत्तराखंड सरकार इस तकनीक का इस्तेमाल पौड़ी और गढ़वाल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए करने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहमति भी ले ली गई है। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कहना है कि ऐसा करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट में आईआईटी कानपुर की मदद लेगा। तीन साल पहले भी उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया था।

इस दौरान उत्तराखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को क्लाउड सीडिंग का तकनीक का इस्तेमाल करके कृत्रिम बारिश करवाने का निर्देश दिया था। सेंटर फॉर इकोलॉजी डेवलपमेंट एंड रिसर्च (CEDAR) के कार्यकारी निदेशक विशाल सिंह का कहना है कि पहाड़ों की ढलानों पर पानी तेजी से बहता है, ऐसे में क्लाउड सीडिंग से कृत्रिम बारिश करवाने के लिए सावधानी बरतनी पड़ेगी क्योंकि इसका नुकसान भी हो सकता है। बीते कई दिनों से उत्तराखंड के जंगलों में लगी आर विकराल होती जा रही है। इस आग की वजह से अब तक कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अब सरकार क्लाउड सीडिंग तकनीक का सहारा लेकर इस आग को बुझाने का प्लान बना रही है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

16 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

16 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

17 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

19 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago