sports news

श्रीलंका की दहाड़, ऑस्ट्रेलिया फिर ढेर! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वर्ल्ड चैंपियंस की करारी हार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें श्रीलंकाई टीम ने 174 रनों से हराया है। इस मुकाबले में मिली जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को इस वनडे सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान रवाना होगी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी टीम का हाल बेहद खराब है।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ी कमजोरी

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिए यह आखिरी मौका था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीत चुकी उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले काफी कमजोर नजर आ रही है। टीम के कई प्रमुख गेंदबाज इंजरी के कारण स्क्वाड से बाहर हैं। ऐसे में उनकी गेंदबाजी कमजोर तो नजर आ ही रही थी, अब बल्लेबाजी भी काफी कमजोर सी हो गई है। उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ खेली वनडे सीरीज के पहले मैच में 165 रन और अब दूसरे वनडे में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। ऐसे में यह एक बड़ी समस्या बन चुकी है।

जीत के लिए तरस गया ऑस्ट्रेलिया

पिछले दो चैंपियंस ट्रॉफी से नहीं मिली एक भी जीत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2013 और 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एक भी मैच नहीं जीता था। उन्हें दोनों सीजन ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था। साल 2013 में उनकी टीम ग्रुप ए में इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ थी। उन्हें इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम ने हराया। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाने वाला उनका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। साल 2017 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हाल कुछ ऐसा ही था। ग्रुप स्टेज में उनकी टीम के तीन मैचों में से दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप स्टेज से ही उनकी टीम बाहर हो गई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

13 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

13 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

14 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago