श्रीनगर। भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। बारिश खत्म होने के बाद ही फिर से यात्रा शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि बालटाल और पहलगाम मार्गों पर कल रात से रुक-रुक कर भारी बारिश देखी जा रही है। बालटाल और पहलगाम मार्गों पर कल रात से रुक-रुक कर भारी बारिश देखी जा रही है। 3,800 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर का दौरा करने और प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के ‘दर्शन’ करने वाले भक्तों की संख्या 1.50 लाख से अधिक हो गई है।
अमरनाथ यात्रा 29 जून को दो मार्गों से शुरू की गई। यह यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रा के दो मार्ग हैं। एक पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटा लेकिन तेज बालटाल मार्ग है। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
अमरनाथ यात्रा ने इस साल नए रिकॉर्ड बना लिया है। पांच ही दिन में अब तक एक लाख से ज्यादा लोग यात्रा में शामिल हो चुके हैं। 52 दिन की इस यात्रा को लोग बड़े ही उत्साह के साथ करते हैं। कहा जाता है कि इस यात्रा के करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…