नई दिल्ली: फलों का सेवन हमारे लिए कितना फायदेमंद है ये तो हम सब जानते हैं। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फल हमारे स्वास्थ्य को और भी बेहतर बनाते हैं। कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो गुणों की खान होते हैं यानी उनमे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हीं फलों में से एक है कीवी, स्वाद में खट्टा-मीठा लगने वाले इस फल की लोकप्रियता इन दिनों बेहद बढ़ी है।
इस फल की सबसे ख़ास बात यह है कि आप इसका सेवन छिलके के साथ और बिना छिले दोनों तरह से कर सकते हैं। इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। चलिए आज हम आपको कीवी के फायदों के बारे में बताते हैं साथ ही यह भी की इसका कब और कैसे सेवन करना चाहिए?
कीवी में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही कीवी में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा होती है इसलिए वजन कम करने वालों के लिए यह फल अमृत समान है। चलिए आपको बताते हैं किन बीमारियों में यह फल असरदार है।
कीवी का सेवन आप दोपहर या शाम की बजाय सुबह 10 से 12 के बीच करें। दरअसल, कीवी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत की बेहतरीन देखभाल करते हैं। आप इसे खाली पेट भी खा सकते हैं। हालांकि, खाली पेट खट्टा फल खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है तो इसे खाली पेट खाने की बजाय कुछ नाश्ता कर खाएं।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…