देहरादून। बारिश से तहसील बेसमेंट तालाब में तब्दील हो गया। जल निकासी की व्यवस्था चोक है। जिसके कारण यहां डेंगू– मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। सीडीओ समेत कई अन्य दफ्तर भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं।
शहर में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से जगह-जगह हुए जलजमाव से जलजनित रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर जहां बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है। वहीं, अभी का मौसम मच्छरों के अनुकूल भी हो गया है। इस वजह से मच्छर जनित बीमारियों की संभावना भी बढ़ गई है।
जल जमाव के कारण डेंगू व मलेरिया होने की संभावना काफी बढ़ गई है। तहसील आने जाने वालों का कहना है कि उन्हें हर बरसात में इस तरह की समस्याओं को झेलना पड़ता है। कई बार अधिकारियों से इस बाबत शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन स्थिति जस की तरह बनी हुई है।
वहीं, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश खन्ना का कहना है कि निगम की टीम लगातार सक्रिय है। निगम द्वारा जिन स्थानों पर जल भराव होता है। उन्हें मशीन के जरिए खाली कराया जाता है।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…