UTTARAKHAND

​अटरिया मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

​सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद, आरोपी के पास से नकदी और घटना में प्रयुक्त कपड़ा बरामद
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
​पंतनगर। (ऊधम सिंह नगर) पंतनगर पुलिस ने प्रसिद्ध अटरिया माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दानपात्र से चोरी किए गए 8,108 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

​छह दानपात्रों के ताले तोड़ उड़ाए थे पैसे
बीती 26 फरवरी को रम्पुरा निवासी पंकज गौड़ ने पंतनगर थाने में तहरीर दी थी कि अटरिया माता मंदिर में दो अज्ञात चोरों ने छह दानपात्रों को तोड़कर उनमें रखी नकदी साफ कर दी है। इस पर पुलिस ने धारा 305(डी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

​सीसीटीवी खंगालने पर मिला सुराग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशानुसार, थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। फुटेज में दो संदिग्ध युवक चोरी करते नजर आए। सुरागरसी और पतारसी के दौरान शुक्रवार, 6 मार्च को पुलिस टीम ने तीन पानी डैम क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

​आरोपी की पहचान और बरामदगी
पकड़े गए आरोपी की पहचान राम किशन उर्फ किशन (18 वर्ष), निवासी तीन पानी डैम, ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से:
​8,108 रुपये नकद (चोरी की गई राशि)।
​एक भगवा रंग का कपड़ा, जिसका इस्तेमाल घटना के दौरान किया गया था।

​पुलिस टीम में ये रहे शामिल
सफलता पाने वाली टीम में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के साथ उप-निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल नितिन कुमार और हरी सिंह शामिल रहे। पुलिस अब घटना में शामिल दूसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

5 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

5 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

6 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

8 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago