Categories: WORLD

Ebrahim Raisi Death News: ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन

Iranian President Ebrahim Raisi death: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई. इब्राहिम रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान भी सवार थे.

तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने ये जानकारी दी है। रईसी के साथ हेलीकॉप्टर में सवार ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान की भी मौत हो गई है। ईरान के सरकारी टीवी ने ये जानकारी दी है। रविवार को ईरान के राष्ट्रपति को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान भी सवार थे।  ईरानी रेड क्रिसेंट के चीफ ने कहा कि रेस्क्यू टीम दुर्घटनास्थल और हेलिकॉप्टर के मलबे तक पहुंच गई हैं. हमें रेस्क्यू टीमों से वीडियो मिले हैं. उनका कहना है कि हेलीकॉप्टर का पूरा केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त और जल गया है. और उनका कहना है कि फिलहाल साइट पर जीवित बचे लोगों के कोई निशान नहीं हैं. वहीं, ईरानी राज्य समाचार एजेंसी IRINN और सेमी ऑफिशियल न्यूज एजेंसी मेहर न्यूज ने बताया कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के दुर्घटनास्थल पर कोई भी जीवित नहीं मिला है.

यह हादसा तब हुआ, जब राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे. तभी हेलिकॉप्टर के हार्ड लैंडिंग की यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा से सटे जुल्फा शहर के निकट हुई. सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ की खबर के अनुसार, रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अन्य अधिकारी तथा अंगरक्षक भी यात्रा कर रहे थे.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

8 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

9 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

9 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago