Categories: UTTARAKHAND

शिव तांडव की गूंज के साथ सजेगा मंच, 38वें राष्ट्रीय खेलों का महा आगाज

देहरादून: उत्तराखंड के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज शानदार अंदाज में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ‘मैं हिमालय हूं’ डॉक्यूमेंट्री से हुई, जिसमें हिमालय की महिमा का अद्भुत वर्णन किया गया। इसके बाद स्टेडियम के बीच बने हिमालय पर्वत की संरचना पर शानदार लाइटिंग के साथ शिव तांडव स्तोत्र की भव्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पीएम मोदी का भव्य स्वागत, मंच पर दिखा उत्तराखंड का रंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह मंच पर मौजूद रहे। सीएम धामी ने पीएम मोदी का पारंपरिक उत्तराखंडी टोपी, शॉल और सिल्क्यारा पर लिखी किताब देकर स्वागत किया।

एथलीट्स के बीच पहुंचे पीएम मोदी

मंच पर जाने से पहले पीएम मोदी ने एथलीट्स जसपाल राणा, मनीष रावत, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन समेत 11 खिलाड़ियों से मुलाकात की। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह चरम पर था। स्टेडियम में पीएम के स्वागत में “मोदी-मोदी” और “जय श्री राम” के नारों की गूंज सुनाई दी।

पांडवाज के कार्यक्रम में 1200 बच्चों का अनूठा प्रदर्शन

पांडवाज ग्रुप के कार्यक्रम में 1200 स्कूली बच्चों ने गीतों के दौरान मौली और बुरांश की आकृतियां बनाईं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांडवाज ने राष्ट्रीय खेलों का थीम सॉन्ग भी तैयार किया, जिसमें गढ़वाली, कुमाऊंनी और हिंदी भाषाओं का मेल दिखा। यह सॉन्ग पहाड़ी वाद्ययंत्रों की मधुर धुन के साथ उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत करता है।

60 फीट ऊंची वीडियो वॉल और भव्य लाइट शो

कार्यक्रम स्थल पर 60 फीट ऊंची वीडियो वॉल लगाई गई, जिससे स्टेडियम के हर कोने से शो देखा जा सके। तीन-स्तरीय मंच पर तीन हजार से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। 1500 लाइट्स के साथ लाइट शो और आतिशबाजी ने समारोह को यादगार बना दिया।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा

पीएम मोदी नई दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह एमआई 17 हेलीकॉप्टर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने ऋषिकेश-हरिद्वार कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर और बदरीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की।

खचाखच भरा स्टेडियम और जाम से जूझते रास्ते

महाराणा प्रताप स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। आयोजन स्थल के आसपास दो किलोमीटर के दायरे में ट्रैफिक जाम रहा, जिससे वीआईपी, स्कूली बच्चे और यहां तक कि खिलाड़ी भी फंसे। अधिकारियों ने स्थिति संभालने के लिए विशेष प्रयास किए।

आतिशबाजी से रंगीन हुई रात

कार्यक्रम का समापन भव्य आतिशबाजी से हुआ, जिसने देहरादून की रात को रंगों से भर दिया। 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत का यह दिन उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और जोश का अद्भुत संगम बनकर उभरा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

15 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

16 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

16 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

19 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago