UTTARAKHAND

Uttarakhand News: छोलिया नृत्य से गूंजा भराड़ीसैण, योग दिवस कार्यक्रम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत

चमोली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार, 20 जून 2025 को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे।यहां पहुंचने पर उनका पारंपरिक वाद्ययंत्रों और मनमोहक छोलिया लोकनृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया।

शनिवार, 21 जून को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में योग दिवस का मुख्य आयोजन किया जाएगा। इस वृहद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के साथ 10 विभिन्न देशों के राजदूत भी योग करेंगे।कुल मिलाकर, इस आयोजन में एक हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और यह आरोग्य व स्वस्थ रहने का एक मंत्र है जिसे भारत ने दुनिया को दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और 19 जून तक सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल निकासी और जर्मन हेंगर जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।इस आयोजन का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति, संतुलन और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देना है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

17 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

18 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

18 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

2 days ago