Categories: Exclusive

पानी के नीचे दौड़ेगी ट्रेन: पीएम मोदी कोलकाता को देंगे खास सौगात

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो टनल का उद्धाटन करेंगे। कोलकाता में तैयार किया गया यह भारत में अंडरवॉटर ट्रेन चलने का पहला प्रोजेक्ट होगा। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक ये मेट्रो हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच दौड़ेगी। आइए जानते हैं इस अंडरवॉटर मेट्रो टनल की कुछ खास बातें।PM मोदी कोलकाता मेट्रो के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो सेक्शन, कवि सुभाष स्टेशन-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेक्शन और तारातला-माझेरहाट मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। अंडरवॉटर मेट्रो टनल हुगली नदी के तल से नीचे चलेगी। अंडरवॉटर मेट्रो रेल नदी और हावड़ा को कोलकाता शहर से कनेक्ट करेगी।

हुगली नदी के नीचे बनी यह सुरंग कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है। इस मेट्रो रूट के चार प्रमुख स्टेशन एस्प्लेनेड, महाकरण, हावड़ा और हावड़ा मैदान हैं। इस मेट्रो टनल का काम 2017 में शुरू हुआ था। इसके साथ ही हावड़ा मेट्रो स्टेशन भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन गया है।

फरवरी 2020 में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साल्ट लेक सेक्टर वी और साल्ट लेक स्टेडियम को जोड़ने वाले कोलकाता मेट्रो के पूर्व-पश्चिम मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था। 16.5 किलोमीटर लंबी यह मेट्रो लाइन हुगली के पश्चिमी तट पर स्थित हावड़ा को पूर्वी तट पर साल्ट लेक शहर से जोड़ती है। इसका 10.8 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है। यह भारत की पहली ऐसी परिवहन परियोजना है जिसमें मेट्रो ट्रेन नदी के के नीचे बनी सुरंग से गुजरेगी।

हावड़ा से एस्प्लेनेड तक का रास्ता करीब 4.8 किलोमीटर लंबा है। इस रूट पर हुगली नदी के नीचे 520 मीटर लंबी मेट्रो सुरंग है। अंडरग्राउंड पूरी टनल करीब 10.8 किलोमीटर लंबी है। पानी के नीचे 520 मीटर की दूरी तय करने में यात्रियों को 1 मिनट से भी कम समय लगेगा। अंडरवॉटर मेट्रो में यात्रियों को 5G इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी। अधिकारियों का दावा है कि अंडरवॉटर मेट्रो टनल में पानी की एक बूंद भी प्रवेश नहीं कर सकती है। पानी के नीचे टनल बनाने के लिए हजारों टन मिट्टी भी निकाली गई है। इस मेट्रो में ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन सिस्टम लगा है। मोटरमैन के बटन दबाते ही ट्रेन अपने आप अगले स्टेशन के लिए मूव कर जाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

17 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

17 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

18 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

20 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago