UTTARAKHAND

दुखद: ऊधमसिंहनगर पुलिस के एएसआई संजय सिंह खाती का आकस्मिक निधन

पुलिस लाइन रुद्रपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, विभाग में शोक की लहर
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार के लिए आज का दिन अत्यंत पीड़ादायक रहा। पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात अपर उपनिरीक्षक (ASI) संजय सिंह खाती का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को पुलिस लाइन में दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

1990 में शुरू हुआ था खाकी का सफर
मूल रूप से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के निवासी संजय सिंह खाती वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती हुए थे। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर कार्यप्रणाली के चलते वे पदोन्नत होकर अपर उपनिरीक्षक के पद पर पहुंचे थे। वर्तमान में वह रुद्रपुर पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके सहयोगियों ने उन्हें एक मृदुभाषी और समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया।

पुलिस परिवार ने जताया गहरा शोक
स्व0 खाती के आकस्मिक निधन पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान अधिकारियों ने कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

“ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार पीड़ित परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”

भावुक हुए साथी
रुद्रपुर पुलिस लाइन में जब उन्हें अंतिम विदाई दी गई, तो कई साथियों की आंखें नम हो गईं। उनके साथ लंबे समय तक काम करने वाले कर्मियों ने बताया कि संजय सिंह खाती हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे। विभाग ने उनके परिजनों को हर संभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड की प्रेमा रावत का टी-20 वर्ल्ड कप टीम में चयन; बागेश्वर से टीम इंडिया तक का सफर तय कर रचा इतिहास

बागेश्वर।आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के बीच भारतीय टीम से एक बड़ी खबर सामने…

11 hours ago

देहरादून में ‘रन फॉर योग’ में शामिल हुए CM धामी: बोले- यह सिर्फ दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का महाअभियान है; युवाओं से योग अपनाने की अपील

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज: देहरादून में 'रन फॉर योग' में दौड़े सीएम…

18 hours ago

नैनीताल जिले में भूसे के बाहर भेजने पर 15 दिन का बैन: कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सख्त; ईंट-भट्टों में इस्तेमाल भी रुका

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में पशुओं के मुख्य चारे के रूप में इस्तेमाल होने वाले गेहूं के…

22 hours ago