UTTARAKHAND

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला: सीएम धामी ने की सीबीआई जांच की संस्तुति, छात्रों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की संस्तुति कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री धामी ने यह घोषणा देहरादून के परेड ग्राउंड में धरना दे रहे छात्रों के बीच पहुंचकर की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के मन में किसी भी तरह का संदेह न रहे, इसलिए सरकार इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करती है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

आंदोलनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया है। बेरोजगार संघ ने इसे युवाओं के संघर्ष की जीत बताया है।संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री का खुद धरना स्थल पर आकर उनकी मांगों को मानना यह दर्शाता है कि सरकार अब युवाओं की बात गंभीरता से सुन रही है।

गौरतलब है कि 21 सितंबर को आयोजित यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा के दौरान ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद से ही छात्र परीक्षा रद्द करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर देहरादून सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे थे।

इस मामले में अब तक एसआईटी जांच कर रही थी और मुख्य आरोपी खालिद मलिक समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, छात्र एसआईटी की जांच से संतुष्ट नहीं थे और लगातार सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए थे। सरकार पर अपनी ही पार्टी के नेताओं और विपक्ष का भी दबाव बढ़ता जा रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया था।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी आश्वासन दिया है कि हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एसआईटी की जांच भी जारी रहेगी और एक महीने के भीतर जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर छात्रों के हित में फैसला लिया जाएगा।परीक्षा रद्द करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर इस पर निर्णय होगा।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

11 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

11 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

17 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

17 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago