states news

26 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, जानें दौरे का पूरा शेड्यूल

AMIT SHAH UTTARAKHAND VISIT: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 26 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान वे देहरादून स्थित एफआरआई (FRI) प्रेक्षागृह में आयोजित भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह उत्तराखंड सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे।

देहरादून: आगामी 26 अप्रैल को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है. अमित शाह देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही वो सहकारिता विभाग की भी समीक्षा बैठक लेंगे. केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए.

दरअसल, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने गुरुवार को विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली. बैठक में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर सभी तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश दिए. अपने दौरे के दौरान अमित शाह देहरादून स्थित एफआरआई (FRI) प्रेक्षागृह में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. इसके बाद उत्तराखंड सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे.

बैठक में पेश की जाएगी रिपोर्ट: सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग की ओर से राज्य में चलाई जा रही तमाम सहकारी योजनाओं, सहकारी बैंकों और समितियों की स्थिति समेत विभाग की ओर से किए गए नए कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी. बैठक में खासकर पैक्स समितियों के कम्प्यूटरीकरण, आधुनिक अन्न भंडारण, जन औषधि केंद्र, ऑर्गेनिक बोर्ड, सहकार से समृद्धि योजना के सफल संचालन के बारे में रिपोर्ट पेश की जाएगी.

मंत्री धन सिंह ने बताया कि विभाग में किए गए नए कामों, सहकारी बोर्डों और समितियों में महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व, सहकारी बैंकों की महिला शाखाओं की स्थापना, माधो सिंह भंडारी सामूहिक खेती योजना, घस्यारी कल्याण योजना, प्रगतिशील किसानों का विभिन्न राज्यों में अध्ययन भ्रमण, एफपीओ के गठन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना समेत पैक्स कैडर सेवा नियमावली बनाए जाने समेत तमाम योजनाओं की जानकारी प्रस्तुतिकरण के जरिए केंद्रीय सहकारिता मंत्री के समक्ष रखी जाएगी.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

4 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

5 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

5 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

8 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago