Categories: WORLD

अमेरिकी कांग्रेस में पेश हुआ बिल: भारत को नाटो सदस्यों की तरह शीर्ष सहयोगी का दर्जा देने की मांग

वॉशिंगटन: अमेरिकी सांसद मार्को रुबियो ने कांग्रेस में एक बिल पेश किया है, जिसमें भारत को अमेरिका का शीर्ष सहयोगी का दर्जा देने की मांग की गई है। इस बिल में कहा गया है कि अमेरिका अपने सहयोगियों जापान, इस्राइल, कोरिया और नाटो सहयोगी देशों की तरह ही भारत को भी अपना शीर्ष सहयोगी माने और उसे अहम तकनीक का ट्रांसफर करे।

इसके साथ ही, बिल में भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता के लिए बढ़ते खतरों के बीच उसे अपना समर्थन देने और पाकिस्तान से आयातित आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

चीन की काट के लिए भारत का सहयोग जारी रखने की मांग: अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो

अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो ने ‘यूएस इंडिया डिफेंस कॉपरेशन एक्ट’ नामक प्रस्तावित बिल में कहा है कि वामपंथी चीन हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में लगातार अपना प्रभाव बढ़ा रहा है, जिससे क्षेत्रीय सहयोगियों की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि अमेरिका को चीन की रणनीति का मुकाबला करने के लिए भारत के साथ सहयोग जारी रखना चाहिए और क्षेत्र के अन्य देशों को भी समर्थन देना चाहिए ताकि वे महसूस कर सकें कि वे अकेले नहीं हैं।

हालांकि, अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव जल्द ही होने वाले हैं और कांग्रेस में दोनों पार्टियों के सांसदों के बीच मतभेद चल रहे हैं, जिससे इस बिल के पारित होने की संभावना कम है। फिर भी, भारत को मिल रहे समर्थन को देखते हुए नई सरकार के गठन के बाद इस बिल के फिर से कांग्रेस में पेश होने की उम्मीद है।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

7 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

7 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

7 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

8 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

13 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

13 hours ago