Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand: योगी आदित्यनाथ की मां की तबीयत बिगड़ी, जौलीग्रांट पहुंचे यूपी सीएम

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आज सीएम योगी देहरादून पहुंचे और अपनी मां से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया।

सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर अस्पताल तक पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा सकें।

सीएम योगी की मां जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य निगरानी में, प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां, सावित्री देवी, को तबीयत बिगड़ने के बाद पिछले दो दिनों से जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज वार्ड नंबर 111 के कक्ष 15 में किया जा रहा है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम योगी जल्द ही अपनी मां से मिलने और उनकी सेहत का हालचाल जानने के लिए अस्पताल आ सकते हैं। सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 बता दें कि सीएम योगी की मां 80 वर्षीय हैं. इससे पहले जून 2024 में भी सावित्री देवी (सीएम योगी की मां) की तबीयत खराब हुई थी. जिससे उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था. उस वक्त भी सीएम योगी अपनी मां से मिलने के लिए एम्स पहुंचे थे. सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक में पंचूर गांव में पैतृक घर है. वहीं सीएम योगी की मां सावित्री देवी पंचूर गांव में ही रहती है, बीते दिन अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

6 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

6 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

6 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

7 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

12 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

12 hours ago