UTTARAKHAND

Action Against Illegal Madrasas: अवैध मदरसों पर कार्रवाई, हल्द्वानी में दूसरे दिन भी प्रशासन की सख्ती जारी

हल्द्वानी: सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने सोमवार को भी हल्द्वानी नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम की ओर से अवैध मदरसों को सील किया जा रहा है।

पुलिस और प्रशासन ने रविवार को बनभूलपुरा में अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 18 मदरसे बिना पंजीकरण चलते मिले। 13 मदरसों को टीम ने ताला लगाकर सील कर दिया। कार्रवाई के बीच क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि भारी पुलिस फोर्स के रहने से विरोध के स्वर नहीं उठे। आज भी अभियान जारी रहेगा।

बता दें कि, सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस-प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रविवार सुबह 11 बजे से अभियान चलाया। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने सर्वे कर मदरसों की जांच की। इस दौरान 18 मदरसे बिना पंजीकरण चलते मिले। टीम ने शाम चार बजे तक ताले लगाकर 13 को सील कर दिया। अधिकतर मदरसे मस्जिदों के पास घरों में चल रहे थे। बनभूलपुरा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शाम होते ही अभियान खत्म कर दिया। 

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

19 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

20 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

20 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

2 days ago