देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) ने प्रदेश के ऊँचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 मार्च को राज्य के 5 जिलों में तेज तूफान और बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
डीजीआरई के बुलेटिन के अनुसार, राज्य के 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना है। खतरे को दो श्रेणियों में बांटा गया है:
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 मार्च को प्रदेश के पांच जिलों— उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में मौसम खराब रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण पहाड़ों में यह बदलाव दिख रहा है। इसका असर केवल एक-दो दिन नहीं, बल्कि 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। रुक-रुक कर हो रही बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मैदानी इलाकों में भी बादलों और ठंडी हवाओं का असर दिख रहा है:
खटीमा (उधम सिंह नगर). उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा की बेटी तिला सेन ने दुनिया की…
उत्तरकाशी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी…
चमोली. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट…
नई दिल्ली. देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के संकट की खबरों के बीच…
हल्द्वानी. नैनीताल जिले के हल्द्वानी अंतर्गत टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने…
रुद्रपुर/दिनेशपुर. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस…