बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव परिणाम: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक राजेंद्र भंडारी को बद्रीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने भारी मतों के साथ इस सीट पर जीत दर्ज की है।
Dehradun :Badrinath And Manglaur upchunav result: उत्तराखंड में 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को झटका लगा है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है। कांग्रेस के उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने बद्रीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में 5224 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। दरअसल, मार्च में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बद्रीनाथ सीट खाली हुई थी। इसके बाद यहां पर उपचुनाव कराए गए और इस चुनाव में भाजपा की ओर से खड़े हुए राजेंद्र भंडारी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मंगलौर सीट पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन को 422 मतों से जीत मिली है।.
बद्रीनाथ विधानसभा सीट से अपनी जीत पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने कहा, “बद्रीनाथ की जनता का मैं बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं… तमाम लोग जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से न्याय की इस लड़ाई में मेरा साथ दिया है, उन्हें इसका श्रेय जाता है।”
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…