Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड:प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाया, अब सेवानिवृत्ति पर मिलेगा 25 लाख रुपये

देहरादून: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है। अब राज्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति और मृत्यु पर ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये तक कर दी गई है। कैबिनेट ने केंद्र सरकार की तर्ज पर ग्रेच्युटी की सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने एक जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते की दरों को 50 प्रतिशत करने के आधार पर ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है।

कैबिनेट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, पुलिस दूर संचार राजपत्रित संवर्ग में भी बढ़ाए पद

राज्य सचिवालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कैबिनेट ने बड़ी राहत दी है। विभिन्न विभागों और निगमों से सचिवालय सेवा में शामिल हुए इन कर्मचारियों को अब पुरानी सेवा का लाभ मिलेगा। सचिवालय संघ के प्रयासों से कैबिनेट में यह प्रस्ताव लाया गया था। कैबिनेट के फैसले के अनुसार, अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और सचिवालय सहायकों को उनके मूल विभाग की नियमित और निरंतर सेवाओं को जोड़ते हुए संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन (एमएसीपीएस)/ एसीपी का लाभ मिलेगा।

पुलिस दूर संचार राजपत्रित संवर्ग में पद बढ़ाए, सेवा नियमावली मंजूर

कैबिनेट ने गृह विभाग के तहत पुलिस दूर संचार राजपत्रित संवर्ग में पदों को बढ़ाने और संशोधित सेवा नियमावली को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक के छह पदों को विभाजित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी एक के दो और अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी दो के चार पद सृजित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (पुलिस दूरसंचार) के वेतनमान का ग्रेड वेतन 7600 से बढ़ाकर 8700 रुपये कर दिया गया है।

Tv10 India

Recent Posts

निर्जला एकादशी: जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महासंयोग और पूजा-पाठ के नियम

हिंदू धर्म में सालभर में आने वाली सभी 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल…

4 hours ago

निर्जला एकादशी की पौराणिक व्रत कथा

निर्जला एकादशी को 'भीमसेनी एकादशी' या 'पांडव एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी की व्रत…

4 hours ago

हल्द्वानी: गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेगा कूड़े का पहाड़, 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए ₹9 करोड़ की योजना शुरू

कूड़े के निस्तारण के लिए आई मशीनें  हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी को…

5 hours ago

उत्तराखंड वेदर अपडेट: 27 जून तक पर्वतीय जिलों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून…

5 hours ago

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

20 hours ago