देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा सौंपा। इससे पहले, उन्होंने एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी, जहां वह भावुक हो गए और फफक-फफक कर रो पड़े।
प्रेसवार्ता के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने राज्य आंदोलन में संघर्ष और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, “मैंने जो भी बयान दिया था, उसका स्पष्टीकरण उसी दिन सदन में दे दिया था। मेरे भाव गलत नहीं थे। गाली वाला शब्द मेरे वक्तव्य से पहले का है, जो न तो पहाड़ के लिए कहा गया और न ही मैदान के लिए।”
उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बनाए गए माहौल को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर गलत माहौल बनाया, जिससे मैं बहुत आहत हूं। मैं भी एक आंदोलनकारी रहा हूं, लेकिन आज मुझे साबित करना पड़ रहा है कि मैंने भी प्रदेश के लिए योगदान दिया है।”
बीते दिनों बजट सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल पर सदन में पहाड़ी लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इसके बाद से उनका लगातार विरोध हो रहा था। विपक्षी दलों और तमाम संगठनों ने उनके इस्तीफे की मांग की थी। बढ़ते विरोध के बीच उन्होंने आज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफे से पहले प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे शहीद स्मारक, प्रदेश में सौहार्द बनाए रखने का लिया संकल्प
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पद से इस्तीफा देने से पहले मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
धामी कैबिनेट में अब पांचवीं कुर्सी हुई खाली
धामी सरकार में पहले ही चार मंत्री पद रिक्त थे। इन खाली पदों को भरने और संभावित फेरबदल की अटकलें चल रही थीं। अब प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक और कुर्सी खाली हो गई है, जिससे मंत्रिमंडल में रिक्तियों की संख्या पांच हो गई।
प्रेमचंद अग्रवाल का राजनीतिक सफर विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़कर शुरू हुआ। वह युवावस्था से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे।
🔹 2007 में पहली बार ऋषिकेश विधानसभा सीट से विधायक बने।
🔹 इसके बाद लगातार तीन बार विधायक चुने गए।
🔹 वर्तमान में वह संसदीय कार्यमंत्री और वित्त मंत्री थे।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…