UTTARAKHAND

उत्तराखंड: चमोली में बड़ा हादसा, सुरंग के अंदर भिड़ीं दो लोको ट्रेनें; 60 मजदूर घायल; THDC प्रोजेक्ट में हुआ बड़ा हादसा

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC (थर्मल हाइड्रो पनबिजली परियोजना) की सुरंग में दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं. इसमें बड़ी संख्या मजदूर घायल हुए हैं. कुछ की हालत गंभीर है. जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार (30 दिसंबर) को शिफ्ट चेंज के समय एक हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे मजदूर घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 लोगों में से लगभग 60 घायल होने की सूचना है. इसमें  42 घायल मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में और 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है अन्य की स्थिति सामान्य है. सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घायलों को एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मंगलवार रात करीब 8:30 बजे शिफ्ट बदलने के दौरान मजदूरों को सुरंग के अंदर ले जाया जा रहा था. लगभग 4.5 किलोमीटर अंदर चलने के बाद उसी ट्रैक में एक दूसरी लोको खड़ी होने के कारण आपस में टक्कर हो गई. इस टक्कर की वजह से लोको के दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए, जिससे उसमें बैठे मजदूरों को चोटें आईं.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

2 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

3 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

3 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago