हरिद्वार | हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एक साथ मंच साझा करते नजर आए।
कार्यक्रम में 1947 के विभाजन की त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले भारतीयों को श्रद्धांजलि दी गई। पंजाबी समाज और महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा, “कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए लगातार विक्टिम कार्ड और दलित कार्ड खेल रही है, लेकिन उनका यह प्रोपेगैंडा ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। देश और उत्तराखंड की जनता उनकी इस मानसिकता को भली-भांति समझ चुकी है।”
हरिद्वार के इस राजनीतिक व सामाजिक मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एक साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
रुड़की | उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के तुरंत बाद अब रुड़की…
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत देहरादून :सैन्य बहुल राज्य उत्तराखंड में बेटियों की सेना में…
चमोली/देहरादून: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़ आ गया है।…
लखपति दीदी योजना - फोटो : AI Generated देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार की 'लखपति दीदी…
टिहरी में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन. देहरादून/हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे…
रुद्रप्रयाग में निकाली गई तिरंगा यात्रा. रुद्रप्रयाग/मसूरी: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार (13 अगस्त)…