UTTARAKHAND

सीएम बोले, दिल्ली दौरा निजी था, मंत्रिमंडल पर चर्चा नहीं हुई, अखिलेश यादव को दिया जवाब

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे को पूरी तरह निजी बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। गुरुवार को देहरादून लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि वह दिल्ली में कुछ समारोहों में शामिल होने गए थे और वहां मंत्रिमंडल को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।

गौरतलब है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद नए मंत्री की संभावनाओं को लेकर अटकलें तेज थीं। कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के लिए केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे, लेकिन धामी ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में वह एक केंद्रीय मंत्री के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने गुरुग्राम गए थे।

अखिलेश यादव के बयान पर सीएम का जवाब

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में बाहरी लोगों द्वारा जमीन खरीदने पर रोक को लेकर सवाल उठाया था। इस पर सीएम धामी ने कहा कि जो लोग राज्य में निवेश करना और स्थानीय युवाओं को रोजगार देना चाहते हैं, उनका स्वागत है। लेकिन यदि कोई भूमि को गलत उद्देश्यों से खरीदने की कोशिश करेगा, तो कानून सख्ती से अपना काम करेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहले भी जमीनों की बंदरबांट हुई है और जिस उद्देश्य से भूमि खरीदी गई थी, उसका उपयोग नहीं हुआ। सरकार ने ऐसे मामलों में सैकड़ों एकड़ भूमि जब्त की है।

तीन साल में निवेश बढ़ा, बेरोजगारी घटी: धामी

मुख्यमंत्री धामी ने अपने तीन साल के कार्यकाल को विकासपरक बताया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रैंकिंग में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर आया है। सरकार ने यूसीसी, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण रोकथाम कानून और दंगा रोधी कानून लागू किए। इसके अलावा, 20,000 से अधिक पारदर्शी नियुक्तियां की गईं।

जन शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीएम धामी ने कहा कि जनता की शिकायतों के समयबद्ध निपटारे में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। यदि एल-1 स्तर पर तय समय में शिकायतों का समाधान नहीं हुआ, तो संबंधित अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

अतिक्रमण पर सख्त रुख बरकरार

सरकारी और निजी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर सख्त कार्रवाई अनवरत जारी रहेगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

2 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

3 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

3 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

6 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago