Categories: Blog

“एक देश-एक चुनाव” से मजबूत होगा लोकतंत्र : सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “एक देश, एक चुनाव” की अवधारणा का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा है कि इसके लागू होने से न केवल लोकतंत्र मजबूत होगा, बल्कि राज्यों के विकास कार्यों में बार-बार लगने वाले आचार संहिता के ब्रेक से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने यह बातें बुधवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर संयुक्त संसदीय समिति के साथ संवाद कार्यक्रम में कहीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अलग-अलग समय पर चुनाव होने के कारण बार-बार आचार संहिता लागू होती है, जिससे राज्यों के विकास कार्य ठप हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में पिछले तीन वर्षों में लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनावों के कारण 175 दिनों तक राज्य की प्रशासनिक मशीनरी नीतिगत निर्णय लेने की प्रक्रिया से वंचित रही, जो छोटे और सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि है। इसके अतिरिक्त, चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में सरकारी कार्मिकों को उनके मूल कार्यों से हटाकर चुनाव ड्यूटी में लगाना पड़ता है।

पहाड़ी राज्य के लिए “एक देश एक चुनाव” का महत्व

सीएम धामी ने उत्तराखंड जैसे पहाड़ी और विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्यों के लिए “एक देश, एक चुनाव” को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा:

  • राज्य में जून से सितंबर का समय चारधाम यात्रा और बरसात का होता है, ऐसे में चुनावी कार्यक्रम से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  • जनवरी से मार्च तक वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही और फरवरी-मार्च में बोर्ड परीक्षाओं के कारण भी प्रशासनिक संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, इसलिए इन अवधियों में चुनावी प्रक्रिया नहीं होनी चाहिए।
  • उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में मतदान केंद्रों तक पहुंचना कठिन होता है, जिससे चुनाव प्रक्रिया में अधिक समय और संसाधन लगते हैं।
  • बार-बार चुनाव होने से पर्वतीय क्षेत्रों में मतदाताओं का रुझान कम होता है और मतदान प्रतिशत भी घटता है।

खर्च में 30-35% की बचत का अनुमान

मुख्यमंत्री ने आर्थिक पहलू पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में विधानसभा चुनाव का पूरा खर्च राज्य सरकार और लोकसभा चुनाव का खर्च केंद्र सरकार वहन करती है। यदि दोनों चुनाव एक साथ कराए जाते हैं, तो राज्य और केंद्र सरकार पर खर्च का भार समान रूप से आधा-आधा हो जाएगा। इससे कुल चुनावी खर्च में लगभग 30 से 35 प्रतिशत तक की बचत होने का अनुमान है। इस बचाई गई धनराशि का उपयोग राज्य के स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, जल, कृषि एवं महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी एवं समिति के सभी सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

20 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

20 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

1 day ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

1 day ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago