UTTARAKHAND

प्रदेश में बिजली की स्थिति: उत्पादन और खपत दोनों में वृद्धि, फिलहाल कोई कटौती नहीं

देहरादून. प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई लगातार बारिश के चलते जहाँ राज्य के जलविद्युत संयंत्रों से बिजली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर, पिछले दो दिनों से खिली तेज धूप के कारण बिजली की मांग में भी इजाफा हुआ है। हालांकि, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने फिलहाल प्रदेश में कहीं भी किसी भी प्रकार की घोषित या अघोषित बिजली कटौती से इनकार किया है।

गत वर्ष की तुलना में बेहतर स्थिति
अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यूपीसीएल बिजली की मांग के प्रबंधन को लेकर काफी बेहतर स्थिति में है। याद दिला दें कि पिछले साल मई माह में बिजली की अधिकतम मांग करीब 6.2 करोड़ यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई थी, जबकि औसत मांग 5.1 करोड़ यूनिट थी। मई के शुरुआती दो सप्ताह में ही बिजली की मांग ने 5.2 करोड़ यूनिट का आंकड़ा छू लिया था। इसके विपरीत, इस वर्ष मई के शुरुआती दो सप्ताह में बिजली की मांग लगभग पांच करोड़ यूनिट प्रतिदिन के आसपास ही रही है।

मांग के सापेक्ष पूरी बिजली उपलब्ध
पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो बिजली की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 11 मई को बिजली की मांग 4.4 करोड़ यूनिट थी, जो 12 मई को बढ़कर 4.8 करोड़ यूनिट और 13 मई को करीब 5 करोड़ यूनिट प्रतिदिन पर पहुंच गई। यूपीसीएल के निदेशक (परिचालन) एमआर आर्य का कहना है कि, “फिलहाल मांग के सापेक्ष पूरी बिजली उपलब्ध है और प्रदेश में कहीं भी कटौती नहीं की जा रही है।”

उत्पादन में भी बढ़ोतरी
उधर, राज्य में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश और ग्लेशियरों के पिघलने की प्रक्रिया तेज होने से नदियों में जलस्तर बढ़ा है, जिससे बिजली उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। यूजेवीएनएल (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड) के अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में बिजली उत्पादन 1.6 करोड़ यूनिट प्रतिदिन को पार कर चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा दो करोड़ यूनिट प्रतिदिन के स्तर को भी पार कर जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

46 mins ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

52 mins ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

1 hour ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

1 hour ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

22 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

22 hours ago