UTTARAKHAND

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर होगा स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025 का आयोजन, देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियां होंगी शामिल

देहरादून, राज्य स्थापना दिवस से ठीक पहले, देहरादून की शांत वादियों में स्थित भारत का पहला ‘लेखक गांव’ एक भव्य अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव की मेजबानी के लिए तैयार है। 3 से 5 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले ‘स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025’ में देश-विदेश के साहित्यकार, कलाकार और बुद्धिजीवी जुटेंगे, जो भारतीय साहित्य, संस्कृति और कला के वैश्विक प्रसार पर मंथन करेंगे।

इस तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री और लेखक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के संरक्षण में स्पर्श हिमालय फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव में 60 से अधिक देशों के साहित्यकार, कलाकार, शिक्षाविद, पर्यावरणविद् और युवा रचनाकार भाग लेंगे, जिससे यह आयोजन भारतीयता और रचनात्मकता का एक वैश्विक मंच बनेगा।

कर्नाटक के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

महोत्सव का भव्य उद्घाटन 3 नवंबर को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन सत्र का विषय ‘भारतीय साहित्य, संस्कृति और कला का वैश्विक विस्तार’ रखा गया है। इस शाम को कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। इसके अतिरिक्त, नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ARIES) द्वारा एक विशेष ‘नाइट वॉच’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी खुले आकाश के नीचे तारामंडल के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकेंगे।

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल

महोत्सव के दूसरे दिन, 4 नवंबर को, मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस दिन की चर्चा का केंद्र हिंदी को विश्वभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने और भारतीय संस्कृति के दर्शन पर केंद्रित रहेगा। साथ ही, नवोदित लेखकों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक विशेष मंच भी प्रदान किया जाएगा।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें दून सांस्कृतिक स्कूल, झाझरा के आदिवासी छात्र-छात्राएं पारंपरिक लोकनृत्य और गीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय, देहरादून का नाट्य विभाग एक उत्कृष्ट नाट्य प्रस्तुति देगा, जो दर्शकों को कला और संवेदना का अनूठा अनुभव कराएगी। यह महोत्सव साहित्य, कला, विज्ञान और प्रकृति का एक अनूठा संगम साबित होने जा रहा है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए 15 जुलाई को मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…

18 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव: खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक

देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…

18 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…

18 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, सीएम धामी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…

19 hours ago

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर झुका; CBRI रुड़की वैज्ञानिक तकनीक से बचाएगा 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर

रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…

20 hours ago

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी: 16 राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी उत्साह, स्वामी रामदेव ने की बड़ी घोषणा; जानें पूरा शेड्यूल

हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…

23 hours ago