Categories: UTTARAKHAND

पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर अंत्योदय परिवारों को धामी सरकार का तोहफा, अब राज्य में अंत्योदय परिवारों को 2027 तक मिलेंगे निशुल्क तीन गैस सिलेंडर

देहरादूनः पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर राज्य में अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लाभार्थियों के लिये वित्त मंत्री ने खजाना खोला है। उनके जन्मदिवस पर वित्त मंत्री ने अंत्योदय राशन कार्डधारकों को दिये जाने वाले मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलेंडर योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने पर अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अंत्योदय परिवारों के पुनरुत्थान के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलेंडर देने संबंधी योजना को 2022-23 में लागू किया गया था. यह योजना इस वर्ष मार्च माह में समाप्त हो गई थी. मंत्री अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने इस योजना को अति महत्वपूर्ण पाते हुए योजना को बढ़ाने का निर्णय लिया है. बताया कि इस योजना को साल 2027 तक बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर उन्होंने अपना अनुमोदन प्रदान किया है.

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सदैव अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उत्थान कैसे हो? इस पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल अंत्योदय के प्रेरक थे. उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज से दूर, जो अतिदुर्गम और आर्थिक रूप से कमजोर रहे व्यक्ति के कल्याण के लिए काम किया.

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का मानना था कि विकसित और संपन्न व समृद्ध राष्ट्र समाज की कल्पना अंत्योदय परिवारों के बिना नहीं की जा सकती है. इनके कल्याण के लिए सरकारों को योजनाएं बनाकर कार्य करना होगा. आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के अंत तक बैठे व्यक्ति के विकास को लेकर कार्य कर रही है.वहीं, राज्य की धामी सरकार भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को अपनाते हुए दुर्गम क्षेत्रों के अंत्योदय परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है.

Tv10 India

Recent Posts

निर्जला एकादशी: जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महासंयोग और पूजा-पाठ के नियम

हिंदू धर्म में सालभर में आने वाली सभी 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल…

10 hours ago

निर्जला एकादशी की पौराणिक व्रत कथा

निर्जला एकादशी को 'भीमसेनी एकादशी' या 'पांडव एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी की व्रत…

10 hours ago

हल्द्वानी: गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेगा कूड़े का पहाड़, 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए ₹9 करोड़ की योजना शुरू

कूड़े के निस्तारण के लिए आई मशीनें  हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी को…

11 hours ago

उत्तराखंड वेदर अपडेट: 27 जून तक पर्वतीय जिलों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून…

11 hours ago

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

1 day ago